Posted by: જય ભટ્ટ | Tuesday, January 20, 2009

गौतम – गाँधी पैदा होते आएं

મારી કલ્પના ‘કલ્પિત’ બહેન સાથે  પ્રથમ વાર મુલાકાત દિલ્હીમાં લાયબ્રેરીની એક કોન્ફરન્સ વખતે થઇ. કલ્પનાબહેન ગવર્મેંટ ઓફ ઇંડિયાના  કેબિનેટ સેક્રેટરી અને સિનિઅર લાયબ્રેરી અને ઇન્ફોર્મેશન ઓફીસર  છે. એમણે હિન્દીમાં ઘણી કવિતોઓ લખી છે.એમની એક રચનાઃ

गौतम – गाँधी पैदा होते आएं

मै चाहती हूँ कि,
यहाँ के हर पाषाण में,
भर दूँ प्राण.
और तुम इन इंसानों के,
घृणा भरें दिलों में,
भर दो प्यार.
जिससे उगे सूरज नया,
हो हर तरफ़ विकास.
मैं हर दीन- दलित को,
करूँ आगे और चलूँ ,

लेकर समता मशाल,
और तुम खोदो नींव,
बनाओ रामराज्य,
जिसकी हर पगडण्डी,
जुड़ी हो राजमार्ग से .
मैं इंसानों की नफरत को मिटा,
उनमे प्यार जगाऊं.
और तुम हर झोपडी में,
भर दो अक्षरों का प्रकाश.
मैं हिंदू- मुस्लिम के हाथ से,
उन्ही के बीच की खाई पट दूँ,
और तुम हर
गीता और कुरान को ले,
एक सी जिल्द चदाओ.

मैं गद्दारों के हाथों की,
तलवार झीनती चलूँ ,
और तुम उन्हें,
गाँधी के विचार देते चलो.
मैं इन विषधरों के,
शीश कुचल उनकी,
बाम्बी को लगाती आग चलूँ,
और तुम इन शीश कुचले, विषधरों में,
प्यार का अमृत भरते जाओ.
मैं यह देखूं आज कैसे,
दुश्मन सरहद पर पहुँचता है,
और तुम यहाँ के गद्दारों के,
वंश के वंश स्वत: मिटाते जाओ.
यूँ ही मिल हम दोनों,
भारत को उज्जवल करते जाएँ,
और नए गौतम- गाँधी
पैदा होते जाएँ

कल्पना कल्पित
पुस्तक: वसंत में पतझड़,
वर्ष:१९९६.


Responses

  1. Need of country today. the will of poetess for such a cause may motivate thousnds for unity & peace.
    like to read about the poetess.

  2. another good poem. i also feel that all human beings are equal. irrespective of caste, creed, religion, educated, uneducated, king or the general public.

  3. I like the poem and want to read more poems from the poetess. it give me inspiration for to do something for my country.

  4. the power of words can well be imagine. if good thoughts are express in manner expresses by kalpana kalpit, certainly the peace, harmony has to prevail. thanks to the poetess and my good wishes for her.


Leave a response

Your response:

Categories